Rajasthan Work From Home Job 2026: राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वर्तमान में विभिन्न कार्यों के लिए 8719 अवसर उपलब्ध हैं। पद के अनुसार 8वीं, 10वीं और 12वीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। कुछ सिलाई एवं हस्तशिल्प कार्यों के लिए केवल साक्षर महिलाएं भी पात्र हैं।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को घर से रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। अलग-अलग संस्थानों द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए अवसर उपलब्ध करवाए गए हैं।
Rajasthan Work From Home Job : Vacancy Details
| जिला | कार्य/प्रोफाइल | अवसर | योग्यता | अंतिम तिथि |
| चूरू | टेलीकॉलर | 50 | 10वीं | 30 सितंबर 2026 |
| चूरू | अकाउंटिंग | 4 | स्नातक | 30 सितंबर 2026 |
| जयपुर | घर से कालीन बुनाई | 200 | निर्धारित नहीं | 30 सितंबर 2026 |
| जयपुर | डिजिटल शॉप ऑपरेटर | 240 | 10वीं | 30 दिसंबर 2026 |
| श्रीगंगानगर | करियर काउंसलर | 500 | 12वीं | 30 दिसंबर 2026 |
| जोधपुर | घर से सिलाई कार्य | 2500 | निर्धारित नहीं | 31 दिसंबर 2026 |
| श्रीगंगानगर | सिलाई, डिजाइनिंग एवं क्राफ्टिंग | 2500 | निर्धारित नहीं | 31 दिसंबर 2026 |
| श्रीगंगानगर | सिलाई, क्राफ्टिंग एवं कुटीर उद्योग | 2500 | निर्धारित नहीं | 31 दिसंबर 2026 |
| उदयपुर | हस्तनिर्मित शिल्प कारीगर | 50 | निर्धारित नहीं | 31 दिसंबर 2026 |
| जयपुर | अकाउंटिंग डेटा एनालिसिस | 25 | स्नातक | 31 मार्च 2027 |
| जयपुर | अकाउंटिंग जॉब वर्क | 50 | 12वीं | 31 मार्च 2027 |
| जयपुर | डेटा एंट्री | 100 | 10वीं | 31 मार्च 2027 |
नोट: अलग-अलग पदों की योग्यता, अनुभव और अंतिम तिथि अलग हो सकती है। आवेदन से पहले संबंधित पद की जानकारी जरूर जांचें।
मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना पात्रता
- आवेदक महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
- संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव पूरा होना चाहिए।
- विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, दिव्यांग तथा हिंसा से प्रभावित महिलाओं को प्राथमिकता दी जा सकती है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- राजस्थान का मूल निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड/आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज
- अनुभव प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
- संबंधित पद के लिए मांगे गए अन्य दस्तावेज
Rajasthan Work From Home Job आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक Rajasthan Work From Home Portal पर जाएं।
- अपनी पसंद के कार्य/पद के सामने Apply Now पर क्लिक करें।
- पहली बार आवेदन करने पर Registration करें।
- जन आधार नंबर और सदस्य आईडी दर्ज करके OTP से सत्यापन करें।
- संबंधित पद का चयन करके आवेदन शुरू करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- पूरी जानकारी जांचने के बाद Final Submit करें।
- आवेदन की जानकारी/रसीद सुरक्षित रख लें।
महत्वपूर्ण लिंक
Work From Home Portal: mahilawfh.rajasthan.gov.in
Apply Online: Apply Now
Official Website: Rajasthan Work From Home Portal
